एलेन गुवाहाटी के यशराज और अग्रिमा बने उत्तर-पूर्व के टॉपर46 छात्रों ने 97 प्रतिशत से अधिक हासिल किया; 21 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किया

गुवाहाटी: जेईई-मेन 2026 परीक्षा के सेशन-2 के परिणामों में एलेन गुवाहाटी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी ऑल इंडिया रैंकिंग में एलेन गुवाहाटी ने उत्तर-पूर्व क्षेत्र में टॉप किया है।
एलेन के जोनल हेड और वाइस प्रेसिडेंट ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि एलेन क्लासरूम, गुवाहाटी के छात्र यशराज सिंह ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 379 हासिल कर उत्तर-पूर्व क्षेत्र के टॉपर बने हैं। इसी तरह महिला उम्मीदवारों में अग्रिमा सिंह ने AIR 1700 के साथ उत्तर-पूर्व क्षेत्र में टॉप किया है।
परिणामों के विश्लेषण के अनुसार, एलेन गुवाहाटी के 73 छात्रों ने 94.99 प्रतिशत से अधिक परसेंटाइल हासिल किया है। इनमें से 46 छात्रों ने 97 प्रतिशत से अधिक और 21 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किया है।
एलेन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अलेन क्लासरूम के छात्र कबीर चिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। एलेन क्लासरूम के छात्रों ने देश के टॉप-10 में चार जगहें हासिल की हैं। इनमें अर्णव गौतम (रैंक 5), शुभम कुमार (रैंक 6) और ऋषि प्रेमनाथ (रैंक 8) शामिल हैं। टॉप-20 सूची में एलेन क्लासरूम के 9 छात्र हैं, जबकि टॉप-100 सूची में 41 छात्र एलेन क्लासरूम से हैं।
परिणामों की सत्यता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एलेन ने अपनी रिजल्ट्स की EY इंडिया द्वारा ऑडिट कराई है, जो देश की प्रमुख ऑडिट फर्मों में से एक है।


















