वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बरेका में 55 वें “राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) मे महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में मनाये जा रहे 55 वें “राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत आज दिनांक 6 मार्च 2026 को “प्रभात फेरी” सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री राम जन्म चौबे ने इस जन- जागरूकता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रभात फेरी कुंदन तिराहा से प्रारंभ होकर सूर्य सरोवर, काली मंदिर, बैंक ऑफ़ बड़ौदा और बरेका कॉलोनी से होते हुए पुनः कुंदन तिराहे पर आकर समाप्त हुई।
प्रभात फेरी के दौरान लोगों के हाथों में संरक्षा से प्रेरित विभिन्न प्रकार के नारों से युक्त तख्तियां और बैनर समस्त जनमानस को संरक्षा के प्रति प्रेरित कर रहे थे।
इस दौरान संरक्षा से प्रेरित नारों के उद्घोष से संपूर्ण बरेका परिसर गुंजायमान हो उठा।

एक अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत बरेका कर्मशाला के लोको डिवीजन के कर्मचारियों के बीच संरक्षा जागरूकता के लिए फायर एवं व्यक्तिगत संरक्षा उपकरण का प्रशिक्षण ,संरक्षा शपथ ,संरक्षा प्रश्नोतरी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सप्‍ताहव्‍यापी कार्यक्रम के इस कड़ी मे आज कर्मशाला परिसर में कंट्र्क्चुयल कर्मचारियों के बीच भी संरक्षा जागरूकता के लिए फायर एवं व्यक्तिगत संरक्षा उपकरण का प्रशिक्षण एवं संरक्षा शपथ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे कर्मचारियों ने अति उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

बच्चों में संरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरेका पेंटिंग स्कूल, “कलांजलि” में “उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करे, शिक्षित करें और सशक्त बनाएँ” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इन विभिन्न कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों समेत समस्त जनमानस में संरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बनारस रेल इंजन कारखाना में बरेका संरक्षा अनुभाग द्वारा दिनांक 04 से 10 मार्च तक 55वें राष्‍ट्रीय संरक्षा सप्‍ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर उप मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री अक्षय कांत धुसिया,सहायक कार्मिक अधिकारी एवं सचिव मंडल कमांडर सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड श्री पीयूष मिंज, बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड और भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य, रेलवे सुरक्षा बल के जवान और बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button