वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पर्यटक का डेढ़ लाख की ज्वेलरी वाला खोया बैग मात्र एक दिन में बरामद

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशी की आध्यात्मिक यात्रा पर आए पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता में वाराणसी पुलिस एक बार फिर सराहनीय भूमिका निभाई है। गुजरात की एक पर्यटक महिला का इलेक्ट्रिक ऑटो में छूट गया काला बैग, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमती ज्वेलरी थी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मात्र एक दिन में बरामद कर लौटा दिया।

जानकारी के अनुसार, सूरत (गुजरात) निवासी साधना राय, पत्नी अजय राय अपने पुत्र शिवम राय के साथ 21 दिसंबर 2025 को वाराणसी भ्रमण पर आई थीं। आजमगढ़ रोड पर यात्रा के दौरान उनका एक काला बैग इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में ही छूट गया। बैग में लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी रखी हुई थी।

पर्यटक महिला द्वारा इसकी शिकायत दर्ज कराते ही पांडेयपुर चौकी प्रभारी प्रवीण सचान और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई की। स्थानीय कैमरों तथा कमांड हाउस के सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग का पता लगाया गया और आज 22 दिसंबर 2025 को इसे सुरक्षित बरामद कर पर्यटक को सौंप दिया गया।

इस घटना से पर्यटकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। वाराणसी पुलिस की यह पहल काशी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षा का मजबूत संदेश देती है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close