नव ज्योति स्पॉटिंग क्लब के द्वारा भंडारा व जागरण का आयोजन

अतिथियों को विशिष्ट सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित
वाराणसी :- अर्दली बाजार क्षेत्र के महावीर मंदिर चौराहे पऱ नव ज्योति स्पॉटिंग क्लब की पूजा पंडाल में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में भंडारा व जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गणमान्य अतिथियों को विशिष्ट सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पूर्व विधायक अजय राय,मछली शहर विधायक डॉ रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक अजगरा कैलाश सोनकर व सांसद चंदौली के प्रतिनिधि नवीन सिंह बबलू,दक्षिणी विधान सभा के प्रत्याशी किशन दीक्षित,डॉ संजय सिंह राठौर,आलोक सिंह समाजसेवी शामिल रहे | जागरण कार्यक्रम के मुख्य कथा वाचक पंडित सौरभ कृष्ण शास्त्री भंडारा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया | जागरण मे मुख्य रुप से महावीर मन्दिर के महंत बब्बू महाराज का विशेष योगदान रहा |
कार्यक्रम आयोजक मे अधिवक्ता देवेंद्र जी बबलू सोनकर,आलोक सिंह,किशन चौबे, अधिवक्ता सौरभ सोनकर,अधिवक्ता आयुष सोनकर,अजय सोनकर,विजय सोनकर,सुजीत सोनकर,सत्या सोनकर, लवकुश कुमार,निहाल,तन्मय,ऋषभ, अमन,विराट,अनीश सहित इत्यादि लोग शामिल रहे ||






