अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

    वाराणसी । आज दिनांक 27/02/2026 को श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी महोदय, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे, जोन प्रयागराज श्री एन.कोलान्ची महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज श्री प्रशान्त वर्मा महोदय, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी श्री कुँवर प्रभात सिंह महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 राजबहादुर मय हमराह उपनिरीक्षक रामनरेश गुर्जर RPF, ASI राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार RPF साथ लेकर रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु करता हुआ टिकट घर के पास गस्त कर रहे थे कि सिग्नल ऑफिस rh2 के दक्षिण कटहल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति एक पिट्टू  बैग लेकर खडा था हम पुलिस वालो को देखकर वह व्यक्ति धीरे धीरे कदमो से चल दिया इस पर पुलिस बल को शक होने पर घेरा बनाते हुए उस व्यक्ति को पकड लिया गया पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो उस व्यक्ति ने अपना नाम कृष पुत्र शिवचंद सिंह निवासी मौदह बुजुर्ग थाना हरलोचनपुर जिला वैशाली बिहार उम्र करीब 19 वर्ष बताया तथा यह भी बताया कि साहब मेरे पास जो पिट्ठू बैग है इसमे अंग्रेजी शराब है जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो एक पिट्ठू बैग को खोल कर देखा गया तो 07 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जिसमें 04 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की प्रत्येक 750 ML तीव्रता 42.8 प्रतिशत व 3 बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की प्रत्येक 750 ML तीव्रता 42.8 प्रतिशत बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 60 Ex. Act  बनाम कृष पुत्र शिवचंद सिंह निवासी मौदह बुजुर्ग थाना हरलोचनपुर जिला वैशाली बिहार उम्र करीब 19 वर्ष  पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई। 

कुल बरामदगी– 5.250 ली0 अंग्रेजी शराब
कुल कीमती लगभग -5900/- रुपये
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0स0-64/2026 धारा 60 Ex. Act
बरामदगी- अभियुक्त के पास कुल- 07 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जिसमें 04 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की प्रत्येक 750 ML तीव्रता 42.8 प्रतिशत व 3 बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की प्रत्येक 750 ML तीव्रता 42.8 प्रतिशत बरामद किया गया जिसकी कुल अनुमानित कीमत-5900/ रु0 है।
गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. निरीक्षक श्री रजोल नागर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  2. उ0 नि0 राजबहादुर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
  3. उपनिरीक्षक रामनरेश गुर्जर RPF
  4. ASI राकेश सिंह RPF
  5. हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार RPF
Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close