स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

गणतंत्र दिवस पर एम आर पाशा ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस पर एम आर पाशा ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
बिजनौर/स्योहारा – गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एम आर पाशा ने देश के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


एम आर पाशा, जो कि राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, ने इस अवसर पर कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के अपने संकल्प को दोहराया।
उन्होंने बताया कि उनका जीवन दिव्यांगजनों के निःस्वार्थ सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों, विधवाओं, गरीबों, मजदूरों तथा समाज के शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता जताई।
एम आर पाशा ने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र तभी संभव है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अवसर पहुंचे। गणतंत्र दिवस हमें इसी दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close