काशीपुर में चैती मेला: बच्चों के लिए सीखने का एक अनोखा अनुभव- उर्वशी बाली

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि चैती मेला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू कराता है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने बच्चों को बड़ी-बड़ी गाड़ियों, लक्ज़री लाइफ और फाइव स्टार होटलों की दुनिया दिखाते हैं, लेकिन ज़रूरी है कि उन्हें जिंदगी की असली सच्चाई से भी रूबरू करवाएं।
मेले में आकर बच्चे देखते हैं कि कम संसाधनों में भी कैसे बड़े सपने देखे जाते हैं, और मेहनत व हुनर के दम पर कैसे आगे बढ़ा जाता है। यहाँ बच्चे सिर्फ देखने नहीं, बल्कि सीखने भी आते हैं, एक हुनर, एक सोच, और एक नई दिशा।
श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि हम उन्हें सिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच तो यह है कि ये बच्चे हमें भी सिखा जाते हैं। हौसला, संतोष और नई सोच की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि मेला बच्चों के लिए एक अनोखा अनुभव है, जो उन्हें जीवन के हर पहलू से रूबरू कराता है।


















