वाराणसी/उत्तरप्रदेश

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने वाराणसी स्टेशन पर विशेष अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की किया चेकिंग

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर न्यूसेंस करने के जुर्म में दो महिलाओं के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 145 में मामला पंजीकृत किया गया

वाराणसी :- रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा स्टेशन वाराणसी पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई | इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें | गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है |

वाराणसी कैंट स्टेशन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में रविवार को कैंट स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की गई | आरपीएफ वाराणसी द्वारा वाराणसी स्टेशन इनगेट रेल परिसर में ठेला लगाकर खाद्य सामग्री बेचने के जुर्म में एक व्यक्ति तथा आरपीएफ वाराणसी व सीआइबी वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बेचने के जुर्म में तीन व्यक्तियों,कुल चार व्यक्तियों/वेंडरों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 144 में मामला पंजीकृत किया गया तथा वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर न्यूसेंस करने के जुर्म में दो महिलाओं के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 145 में मामला पंजीकृत किया गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close