काशीपुर-उत्तराखण्ड़

आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ मनाया भाजपा ने जीत का जश्न

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,देश और प्रदेश भर के साथ-साथ आज काशीपुर में भी देर शाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

आपको बताते चलें कि देश की 18वीं लोकसभा के लिए विभिन्न चरणों में हुए मतदान के परिणाम आज घोषित किए गए। घोषित परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत के साथ जीत के बाद पूरे देशभर में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी के तहत प्रदेश की पांचो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी की थाप पर नाचते हुए भी दिखाई दिए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की पांचो सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी को उपहार स्वरूप दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश के दिए विभिन्न योजनाओं को जनता के द्वारा सराहा गया जिसके परिणाम स्वरुप जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया। काशीपुर के भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग की बात कही। सांसद अजय भट्ट काशीपुर की जनता को अपना परिवार मानते हैं।
400 सीटों तक न पहुंच पाने के संबंध में उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों को जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के साथ तीसरी बार बहुत अच्छा कार्य करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सब का यह मानना है कि भारतीय जनता पार्टी 50 साल राज करेगी इसके तहत अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा था लेकिन हमें भरोसा था कि हम 350 सीटें लेकर आएंगे लेकिन कहीं ना कहीं हमारे कार्यकर्ताओं से, पदाधिकारियों से, संगठन से और वोटरों तक से चूक हुई है। आगे ऐसा काम ना हो इसके लिए पूरा संगठन इसकी समीक्षा करेगा। भारतीय जनता पार्टी का नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटें जीतने पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांच सीटें हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत कर दी है
इस दौरान मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, सुधा शर्मा, निशा, पंकज शर्मा, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली, आशीष अरोरा बॉबी, सीमा चौहान, कल्पना राणा, राजकुमार सेठी, विधानसभा विस्तारक संदीप भोज, मोहन बिष्ट, निवर्तमान महापौर उषा चौधरी, इंतजार हुसैन, पुष्कर बिष्ट, जगत बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, राजकुमार यादव, कविता यादव, कैलाश चंद प्रजापति, मनोज जग्गा, धीरज वर्मा, लवीश अरोरा, प्रशांत पंडित, डॉ गिरीश तिवारी, रवि अरोरा, रवि पाल, बंटी अग्रवाल, समरपाल चौधरी, आशीष अग्रवाल, प्रांशु, रवि प्रजापति, अशोक कुमार सैनी, जाकिर हुसैन, हर्ष चंद्र, बाबू, रिकी पोंटिंग, नितिन गोले, रजत सिद्धू, तुलसी बिष्ट, अर्चना शर्मा, चित्रा चौहान,पुष्पा रौतेला, मदन मोहन गोले, आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button