उत्तरप्रदेश
Trending

जमीनी विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया गया घायल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – गोंडा जिले के उत्तरी शुकुलपुर ग्राम में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया युवक के बड़े भाई ने थाना धानेपुर में सात लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।थाना धानेपुर क्षेत्र के उत्तरी शुकुलपुर गांव के रहने वाले नारंगी पुत्र सालिकराम ने आईरा न्यूज़ संवाददाता से बताया कि उसके गांव के रहने वाले रामबरन से उसका लंबे समय से भूमि का विवाद चल रहा था नारंगी के मुताबिक सुबह उसका छोटा भाई छोटकऊ शौच के लिए घर से निकला था तभी गांव के रामबरन बबलू अवधेश रवि राजेश गुल्लू व ननकू ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया!

जिससे उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर फोन मिला कर दिया गया जिस पर डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही धानेपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडे ने बताया कि नवरंगी की तहरीर के आधार पर एससी -एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है जिससे जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के बाद जेल के लिए रवाना किया जाएगा!

प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button