AIRA NEWS NETWORK – गोण्डा जिले के खोरासा कस्बे में रोडवेज बस और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई तथा 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही गोंडा जिले के जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही जिला अस्पताल पहुंच कर वहां पर उन्होंने हालात का जायजा लिया और घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए !
बताते चलें कि अयोध्या-गोण्डा हाइवे मार्ग पर खोरहसा के पास एक रोडवेज बस और बोलेरो में आमने सामने जोरदार भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा अन्य 11 गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस एवं राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया अचानक हुए भीषण दुर्घटना से खोरहसा कस्बे के लोगों व राहगीरों की वहां पर भारी भीड़ एकत्र हो गई घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सिटी और देहात कोतवाल संतोष तिवारी शहर कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने अपने पुलिस कर्मियों एवं
स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है!
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















