गोंडा – परसपुर गोंडा क्षेत्र के त्योरासी ग्राम की रहने वाली बालिका परसपुर के चिकित्सालय पीएचसी त्योरासी में दवा लेने गई थी। परंतु आज अस्पताल बंद था। वहां पर मौजूद एक युवक ने बालिका को वार्डब्वाय से चाभी मंगाकर दवा देने की बात कहकर रोक लिया। इसके बाद युवक ने वार्ड बॉय की छोटी लड़की से चाभी मंगाकर अस्पताल खोला और बालिका को दवा देने के बहाने कमरे में अंदर बुला लिया और युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा युवक ने बालिका को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया होश आने पर अस्पताल से घर पहुंची।
बालिका ने परिजनों को रो-रोकर सारी बात बताई परिजन ने तुरंत पीड़ित बालिका को लेकर परसपुर थाना पहुंचकर आरोपी युवक परमेश सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया तथा जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की गुजारिश कर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की इस मामले में परसपुर इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी युवक परमेश सिंह की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















