बिजनौर – नाले में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालवाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव पूरी तरह से गल सड जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की प्रात: जनपद बिजनौर के नहटौर में झालू रोड स्थित बीके गार्डन मार्केट के सामने स्थित नाले से बहुत अधिक दुर्गंध आ रही थी। इसका कारण जानने के लिये लोगों ने नाले के करीब जाकर देखा तो उन्हें वहाँ किसी व्यक्ति का शव दिखाई दिया। नाले में शव पडा होने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आस-पास के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयकुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुँचे तथा शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने उपस्थित लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव इतना सड चुका था कि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भेज दिया।


















