बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बिजनौर के सिविल लाइन में महिला की दिन दहाड़े हत्या

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के सिविल लाइन में आज उस वक्त हड़कम्प मच जब दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्य कर अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए । दरअसल यह हत्या कांड बिजनौर थाना कोतवाली शहर के सिविल लाइन 2 शील कुंज कालोनी में आज उस वक्त हुआ जब एक अज्ञात महिला कालोनी की गली से होकर गुजर रही थी बताया जा रहा है कि तभी बाइक पर सवार होकर अज्ञात बदमाशों ने महिला के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी गोली लगने के बाद महिला एक मकान की पेड़ी के पास जा गिरी और उसकी मौत हो गई। मोके पर काफी ब्लड बिखरा पड़ा था .

शहर के पॉश इलाके में दिन दहाड़े हुए हत्या से एक तरफ जंहा मोके पर भारी भीड़ जमा हो गई तो वंही सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया । मौक़े पर एसपी एसपी सिटी सहित भारी तादाद में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई।

वंही इस मामले में एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है की एक अज्ञात महिला के किसी ने गोली मारी महिला को अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है घटना के खुलासे के लिए टीमो का गठन किया गया है सी सी टी वी और सर्विलांस के माध्यम से घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।

रिपोर्ट – अमीन अहमद

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button