Diwali special buy 24 carat gold for 1 rupee know how to invest in digital gold google pay paytm phonepe achs

[ad_1]
नई दिल्ली. देश में धतेरस और दिवाली (Dhanteras and Diwali) पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है. काफी लोग निवेश कर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से भी गोल्ड में पैसा (Gold Investment) लगाते हैं. देश में बड़ी तादाद उन लोगों की है, जो त्योहारों में फिजकिल गोल्ड (Physical Gold) खरीदते हैं. हालांकि, इसमें शुद्धता को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी रहती है. कुछ ज्वेलर्स 22 कैरेट गोल्ड में सोने के आभूषण (Gold Jewellery) तैयार करते हैं तो कुछ 20 या 18 कैरेट में भी ज्वेलरी बनाते हैं. वहीं, बड़ी संख्या में ज्वेलर्स आभूषणों में इस्तेमाल किए गए स्टोंस की कीमत भी सोने के भाव पर लगाते हैं. वहीं, बेचने जाने पर वे इसकी कीमत में ठीकठाक कटौती भी करते हैं. इसके अलावा आपको इसमें एकमुश्त बड़ी रकम भी खर्च करनी पड़ती है. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे सिर्फ 1 रुपये में भी 24 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड खरीदकर मुनाफा कमा (earn money) सकते हैं.
त्योहारों पर डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) में निवेश सबसे सस्ता विकल्प है. इसमें आप कम से कम 1 रुपये से भी सोने में निवेश शुरू कर सकते हैं. यही नहीं, इसके जरिये आपको 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना (24 Carat Pure Gold) मिलेगा. डिजिटल गोल्ड में निवेश पर विक्रेता कंपनी आपके खरीदे गए सोने को लॉकर में रख देती है. आपको इसमें निवेश के बदले एक खरीदारी रसीद दी जाती है. आपके निवेश करने पर लॉकर में सोना समय के साथ बढ़ता जाता है. यही नहीं, आप जरूरत पड़ने पर इसे ऑनलाइन ही बेच भी सकते हैं. आपको यहां कीमतों में उतार-चढ़ाव की चिंता भी नहीं करनी होगी. सुरक्षा के लिहाज से देखें तो आपको सोना चोरी होने का डर भी नहीं रहेगा.
आइए डिजिटल गोल्ड में निवेश के विकल्पों, निवेश के तरीकों और फायदे के बारे में सबकुछ जानते हैं.
डिजिटल गोल्ड में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं. इनके जरिये आप आसानी से घर बैठे-बैठे सोने में निवेश कर सकते हैं. आपको महज 1 रुपये में डिजिटल गोल्ड में निवेश करने का मौका भारत सरकार के उपक्रम एमएमटीसी लिमिटेड और स्विटजरलैंड के पीएमएमपी एसए (PAMP S.A.) के संयुक्त उपक्रम एमएमटीसी-पीएएमपी (MMTC-PAMP) की तरफ से दिया जा रहा है. ये संयुक्त उपक्रम विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त और प्रमाणित 999.9 प्योर गोल्ड बार व सिक्कों का भारत का अकेला रिफाइनर तथा फैब्रिकेटर है.
ये भी पढ़ें- Gold Price Today: गोल्ड में लौटी तेजी, फिर पहुंचा 47 हजार के पार, फटाफट देखें 10 ग्राम सोने के नए भाव
– डिजिटल गोल्ड में निवेश बेहद सस्ता और आसान है. इसमें आप हर रोज, साप्ताहिक या मासिक राशि में निवेश कर सकते हैं.
– इसमें आप जब चाहें शुद्ध सोने के सिक्के या बार से रीडीम कर सकते हैं.
– इसकी खरीद पर 3 फीसदी जीएसटी या अन्य शुल्क या टैक्स नहीं देने पड़ते.
– MMTC-PAMP डिजिटल गोल्ड की कीमत ग्लोबल मार्केट के आधा पर तय की जाती है.
– डिजिटल गोल्ड को यूपीआई प्लेटफॉर्म पर लेनदेन करने वाले पार्टनर से खरीदा जा सकता है.
– यह प्लेटफॉर्म पेटीएम (Paytm), गूगलपे (Google Pay), फोनपे (Phonepe), ऑनलाइन रीटेल स्टोर या बैंक जैसे यूपीआई वॉलेट हो सकते हैं.
– किसी अनहोनी से सुरक्षा के लिए इसका बीमा किया जाता है, जिसमें IDBI ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड सिक्योरिटी ट्रस्टी होता है.
ये भी पढ़ें- LPG Cylinder दिवाली पर फिर होगा महंगा! जुलाई 2021 से अब तक 90 रुपये बढ़ चुके हैं रसोई गैस के दाम
डिजिटल गोल्ड में निवेश के दूसरे विकल्प
SGB में हर साल 2.50% निश्चित ब्याज
– सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का रेट सरकार तय करती है, इसे आप सेबी से रजिस्टर्ड ब्रोकर से खरीद सकते हैं. डिजिटल पेमेंट करने पर इसमें प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलती है. इस पर हर साल 2.50 फीसदी का निश्चित ब्याज मिलता है. ब्याज की रकम हर 6 महीने में खाते में पहुंचती है. इसका मैच्योरिटी पीरियड 8 साल है.
– एसजीबी में मैच्योरिटी बेनिफिट्स टैक्सेबल नहीं होते हैं. इसमें 29 अक्टूबर 2021 तक निवेश का मौका है. इसकी 8वीं सीरीज 29 नवंबर-3 दिसंबर 21 तक खुलेगी. फिर 9वीं सीरीज 10-14 जनवरी 2022 तक खुलेगी और 10वीं 28 फरवरी-4 मार्च 2022 तक खुलेगी.
ये भी पढ़ें- 7th Pay commission: दिवाली से पहले आएगा महंगाई भत्ते का एरियर, समझें बढ़कर आने वाली अक्टूबर की सैलरी का गणित
Gold ETF में मिलते हैं बड़े फायदे
– गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड होता है. ये सोने के गिरते-चढ़ते भावों पर आधारित होता है. एक गोल्ड ईटीएफ यूनिट का मतलब 1 ग्राम सोना होता है. इसकी खरीद-बिक्री शेयर की तरह बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर होती है. निवेश निकासी पर उस समय के सोने के भाव के बराबर रकम मिलेगी.
– गोल्ड ईटीएफ में कम मात्रा में सोना खरीद सकते हैं. इसमें सोने की 99.5% शुद्धता की गारंटी होती है. इसमें 0.5% या कम की ब्रोकरेज लगती है. इसमें ज्वेलरी मेकिंग का खर्च नहीं आता. सोना पूरी तरह से सुरक्षित रहता है. इसे तुरंत खरीदना और बेचना संभव है. ईटीएफ में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट होना जरूरी होता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business news in hindi, Digital Platforms, Earn money, Gold, Gold ETF, Gold investment, Investment and return, Paytm, Personal finance, Phonepe, Sovereign gold bond, Upi
Source link




























