Nykaa IPO retail investors subscribed 3 5 times on first day of opening check details achs

[ad_1]
नई दिल्ली. ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के ऑनलाइन ब्रांड नायका की पेरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड का आईपीओ (Nykaa IPO) 28 अक्टूबर 2021 को खुलने के पहले ही दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब (Full Subscribed) हो गया. वहीं, आईपीओ का रिटेल पोर्शन (Retail Investors) पहले दिन 351 फीसदी यानी 3.51 गुना सब्सक्राइब हुआ. एंकर अलॉटमेंट को छोड़कर आईपीओ के तहत पहले दिन 1.56 गुना शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. बता दें कि नायका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए तीन दिन खुला रहेगा. ये 1 नवंबर 2021 को बंद हो जाएगा.
कितना है आईपीओ का प्राइस बैंड?
नायका आईपीओ के तहत इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए 1.42 करोड़ शेयर रखे गए हैं. इनके लिए पहले दिन 1.40 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. वहीं, नॉन इंस्टिट्यूशनल के लिए आरक्षित शेयरों में से 60 फीसदी की ही बुकिंग हुई. रिटेल इन्वेस्टर्स आईपीओ में अधिकतम दो लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. फर्म ने आईपीओ का प्राइस बैंड 1,085 से 1,125 रुपये प्रति शेयर तय किया है. इस हिसाब से कंपनी का वैल्यूएशन 52,574 करोड़ रुपये होता है.
ये भी पढ़ें- EPFO ने 6.5 करोड़ खाताधारकों के अकाउंट में भेजा PF Interest, जानें कैसे चेक करें पीएफ बैलेंस और ब्याज दर
एंकर इनवेसटर्स में कौन-कौन हैं?
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों के मुताबिक, फर्म ने 27 अक्टूबर 2021 को 21.3 करोड़ शेयर 1,125 रुपये प्रति शेयर पर अलॉट करके एंकर इनवेस्टर्स से 2,396 करोड़ रुपये जुटाए. एंकर इनवेस्टर्स में ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स, फिडेलिटी फंड्स, नोमुरा, सिंगापुर सरकार, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड, टी रो प्राइस, टाइगर ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स फंड, गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली शामिल हैं.
कितना फंड जुटा लेगी नायका?
नायका ने नए इश्यू को पहले के 525 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 630 करोड़ रुपये कर दिया है. ऑफर फॉर सेल 4.31 करोड़ शेयर से घटकर 4.19 करोड़ शेयर रह गया है. फर्म 11 नवंबर 2021 को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने की योजना बना रही है. प्राइस बैंड के ऊपर स्तर पर कंपनी आईपीओ से करीब 5,352 करोड़ रुपये जुटाएगी.
ये भी पढ़ें- 7th Pay commission: दिवाली से पहले आएगा महंगाई भत्ते का एरियर, समझें बढ़कर आने वाली अक्टूबर की सैलरी का गणित
एंकर इनवेस्टर्स के लिए रखे गए कितने शेयर?
नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) ने एंकर निवेशकों के लिए करीब 2,400 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व किए थे. इन शेयरों के लिए सबसे बड़ी बोली इनवेस्टमेंट फर्म ब्लैकरॉक कैपिटल ग्रुप और एसेट मैनेजर फिडिलिटी ने लगाई. इसके अलावा कनाडा के सबसे बड़े पेंशन फंड मैनेजर CPPIB और सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड GIC समेत कई बड़े ग्लोबल इंस्टीट्यूनशल निवेशकों ने बोली में भाग लिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business news in hindi, Earn money, Investment and return, IPO, Stock Markets
Source link




























