AIRA NEWS NETWORK – दिनांक 28.10.2021 को श्रीमान मडलायुक्त झांसी मण्डल झांसी महोदय डाँ0 अजय शंकर पाण्डेय , श्रीमान जिलाधिकारी महोदय श्री अन्नावि दिनेश कुमार तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री निखिल पाठक द्वारा थाना पाली का निरीक्षण किया गया । थाना परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार, अभिलेख, मेस, बैरिक, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर प्रभारी व उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को अपराध नियत्रंण, लंबित विवेचना व शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये वहीं उन्होंने कहा फरियादी की फरियाद पर कुछ कार्रवाई करें ताकि फरियादी को न्याय मिल सके।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















