ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

मतदाता जागरूक कार्यक्रम में छात्रों को दिलाई गई शपथ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना – एम.एम इंटर कालेज में मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई गई। गुरुवार को एम एम इंटर कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूक कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूक करते हुए प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर द्वारा छात्रोंं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर ने बताया कि शासन के निर्देश पर 28 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे तथा इन कार्यक्रमो के अंतर्गत कालेजों में मतदाता जागरूकता शीर्षक पर पेंटिंग प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिताओंं, तथा स्लोगन प्रतियोगिताओंं का आयोजन भी किया जाएगा तथा विद्यालय के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि छात्र छत्राओं को मतदाता सूचियों में नाम अंकित कराने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने बताया कि सरकार की कार्य योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा कार्यक्ररम के सह प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों की टोलियां निकटतम गली मोहल्लों में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को वोट बनवाने तथा मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, बृजमोहन, अमीचंद यादव , सचिन रूहेला, जितेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button