बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

सडक दुर्घटना में महिला व नवजात की मौत, तीन घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – खूनी हो चुके नहटौर स्थित चक मोड पर दुर्घटनाओं और मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ आयेदिन कोई न कोई घटना दुर्घटना घटती रहती है। अब तक सैकड़ों महिला पुरुष व बच्चे इस मोड पर अपनी जान गवां चुके है। चक मोड ने बुद्धवार की सायं दो और जिंदगियां लील ली। जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाईकों में टक्कर मार दी। जिससे एक महिला व एक नवजात शिशु की मौत हो गई जबकि बाइक सवार तीन अन्य लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये बिजनौर भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि चक मोड पर

घटना जनपद बिजनौर के नहटौर की है जहाँ झालू रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बुद्धवार की दोपहर थाना क्षेत्र नूरपुर के गाँव नुकदीपुर निवासी दीपक की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया था। नवजात का स्वास्थ ठीक न होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें बच्चे को कहीं और दिखाने की सलाह दी। करीब साढे छ: बजे दीपक का फूफा योगेश निवासी ग्राम हमीरपुर थाना नहटौर व पिता धर्मेन्द्र एक बाइक पर व फूफा योगेश के बडे भाई प्रमोद व पत्नी अनीता अन्य बाइक पर सवार होकर नूरपुर बच्चे को भर्ती कराने के लिये जा रहे थे। जब वे चक मोड पर पहुँचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी।

जिससे महिला की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने नवजात को भी मृत घोषित कर दिया। साथ ही घायल योगेश, धर्मेन्द्र व प्रमोद की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ प्रमोद की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को सील कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नहटौर लव सिरोही ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button