AIRA NEWS NETWORK – आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी सचिन की शादी मोहल्ला सिंघाडिया कस्बा रेहड की निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी, इन दोनों के 4 बच्चे भी हैं सचिन ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी लक्ष्मी की तमन्चे से गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणो द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त सचिन को मय तमन्चे के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया गया है और मेरे द्वारा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और अन्य विधि कार्रवाई कराई जा रही है।


















