उत्तरप्रदेश
Trending

खरगूपुर में तेज बारिश के कारण प्राइमरी विद्यालय की छत भरभरा कर गिरी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK- आज गोंडा जिले के परसपुर ब्लॉक खरगूपुर प्रथम मॉडल प्राइमरी स्कूल की छत आज बारिश के कारण भरभरा कर गिर गई गनीमत रही कि उस वक्त विद्यालय परिसर में ना कोई छात्र ना कोई अध्यापक उपस्थित थे छत अचानक बारिश तेज होने के कारण भरभरा कर जमी दोस्त हो गई मामला परसपुर ब्लॉक के खरगूपुर प्रथम मॉडल प्राइमरी स्कूल का है। स्कूल की छत का निर्माण लगभग दस वर्ष पहले कराया गया था।

स्कूल के हेडमास्टर शिव कुमार ने बताया कि वह हाल ही में तैनात हुए हैं। उन्होंने बताया कि बारिश अधिक होने के कारण छत का आधा हिस्सा भरभराकर गिर गया। विद्यालय बन्द होने के कारण कोई विद्यालय में नही था। इसलिए किसी तरह की कोई अनहोनी नही हुई मॉडल प्राइमरी स्कूल खरगूपुर प्रथम की छत भरभराकर गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है।

विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अविभावक भी इस तरह से छत गिरने को लेकर चिंतित हैं। आईरा संवाददाता से ग्राम प्रधान उमेश तिवारी ने बताया कि छत गिरने की जानकारी मुझे मिली है इस संदर्भ में विद्यालय बनाने वाले ठेकेदारों की खिलाफ कार्रवाई होगी तथा निर्माण कार्य में सामग्री की गुणवत्ता में अगर किसी प्रकार की खामियां पाई जाती है तो ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर उन्हे जेल भिजवाने का प्रावधान होगा।

प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button