धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने एलआईयू अधिकारी आंनद सिंह को सम्मानित कर भावभीनी विदाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

धामपुर – पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर इकाई द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन स्टेशन रोड स्तिथ एक गेस्ट हाऊस में किया गया जहां व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने एलआईयू अधिकारी आंनद सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उनको फूल मालाओं के साथ शॉल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया साथ ही धामपुर कोतवाली प्रभारी जीत सिंह व वर्तमान एलआईयू अधिकारी आर एस यादव को शॉल उढ़ाकर व गुलदस्ता देकर समान्नित किया।।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर इकाई द्वारा आयोजित विदाई व सम्मान समारोह में नगर अध्यक्ष एस.पी. सलूजा ने बताया कि एलआईयू अधिकारी आनंद जी बहुत ही सरल स्वभाव और मधुर व्यवहार के धनी व्यक्ति है उनसे जब भी मुलाकात होती थी कभी ऐसा प्रतीत ही नही हुआ के आप किसी अधिकारी से मिल रहे हो ऐसा लगता था के जैसे कोई परिवार का सदस्य ही आपके बीच हो, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल आपका आभारी रहेगा।

कार्यक्रम में आये पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा व मंडल अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आनंद जी की कमी हमेशा खलेगी, ऐसा लगता है के मानो कल ही कि बात हो जब आनंद जी लगभग 11 साल पहले अधिकारी के रूप में हम लोगो के बीच आये ओर परिवार के सदस्य बनके हमारे दिलों मे बस गए ऐसा अधिकारी का हमारे बीच से जाना धामपुर के लिए बहुत बड़ी श्रति है पर खुशी इस बात की है के अब वो अपना बाकी जीवन सुख शांति के साथ अपने परिवार के बीच बिताएँगे हम उनकी दीर्घ आयु व सुखिमय जीवन की कामना करते है।

बैठक का सफल संचालन इरशाद धामपुरी ने किया ओर अपनी मधुर वारी व शायरी से मंच की शोभा बढ़ाई, इस मौके पर नगर अध्यक्ष युवा असलम फरीदी, अतुल गुप्ता, शिवेन्द्र अग्रवाल, सुहैल डिज़ाइनर, सौरभ अग्रवाल, सलमान फरीदी, अमित अग्रवाल, गगनदीप जुनेजा, शहज़ाद अंसारी, सतमीत सिंह मन्नी, ज़ाहिद खान, ए.पी. वसीम, सुमित शर्मा, त्रिलोचन सिंह, नवीन गुप्ता, प्रदीप सचदेवा, विशाल इदरीसी, शोएब मैक्स, अशोक दुआ आदि मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button