AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र में पेड़ पर चढ़ा दिखा गुलदार किसान खेतों में से भागे ग्रामीणों में दहशत का माहौल ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की गुहार लगाई
दरअसल आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर आबाद प्रेमपुरी में दिनदहाड़े गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव प्रेमपुरी रामगंगा नदी खादर में बसा गांव है,ग्रामीण ओमप्रकाश का कहना है कि उसने गुलदार का जोड़ा देखा है। जिससे हर वक्त डर बना रहता है।
वहीं एक अन्य महिला का कहना है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती है और बकरियां पालकर गुजारा करती है।गुलदार ने बीते दिन उनके पड़ोसी के कुत्ते पर हमला कर दिया था। जिससे वे बेहद डरी हुई हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है






