उत्तराखंड
Trending

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी राहत, अब व्हाट्सएप अर्जी पर भी मिलेगी छुट्टी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – अब से पुलिसकर्मियों की छुट्टी के लिए थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे क्योंकि उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्देशित किया है।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि कभी-कभी समय के अभाव के कारण पुलिसकर्मियों का अवकाश समय से स्वीकृत नहीं हो पाता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब पुलिसकर्मी को इमरजेसी में छुट्टी चाहिए और उसके पास इतना भी टाइम नहीं है कि वह अपने उच्चाधिकारियों के पास जाकर छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दे सकें, तो वह अपने उच्चाधिकारियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र भेज कर अपनी समस्या बात सकते हैं। उच्चाधिकारी आवेदनपत्र पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान करते हुये सम्बन्धित कर्मी को अवगत भी कराएंगे।

इस नई व्यवस्था से पुलिस कर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर व्हाट्सएप के जरिए आकस्मिक अवकाश मिल जाएगा।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button