राष्ट्रीय

Uttar Pradesh Elections live updates 53 77 percent voters turnout in Prayagraj on 12 Assembly seats nodark

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

[ad_1]

प्रयागराज. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में पांचवें चरण के लिए रविवार को 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. इस दौरान प्रयागराज जिले की 12 विधानसभा सीटों पर भी 53.77 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान सकुशल संपन्न होने के साथ ही जिले की 12 विधानसभा सीटों के लिए 169 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है. मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंडेरा मंडी स्थित स्ट्रांग रुम में रखा गया है. वहीं, 10 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित होंगे.

बता दें कि प्रयागराज जिले में सुबह से ही मतदान की रफ्तार बेहद धीमी रही. यही वजह थी कि सुबह 9 बजे तक सिर्फ 7 फीसदी मतदान हुआ था. जबकि 11 बजे तक 18.62 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं, दोपहर एक बजे तक यह आंकड़ा 30.37, तो दोपहर 3 बजे तक 42.29 फीसदी हो गया. जबकि शाम 5 बजे तक 50.89 फीसदी लोगों ने वोट डाले. वहीं, वोटिंग खत्म होने के बाद जिले में मतदान का प्रतिशत 53.77 फीसदी रहा है, जो कि ठीक कहा जा सकता है.

प्रयागराज की 12 सीटों पर ऐसा रहा मतदान
प्रयागराज जिले की 12 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में फूलपुर विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा मतदान हुआ. जबकि शहर उत्तरी विधानसभा में एक बार फिर सबसे कम लोगों ने मतदान किया है. हालांकि शहर उत्तरी विधानसभा को सबसे पढ़ी लिखी विधानसभा का तमगा हासिल है. अलग-अलग विधानसभाओं की अगर बात करें तो फूलपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 60.40 फीसदी मतदान हुआ. इसके अलावा बारा सुरक्षित विधानसभा में 58.50 और कोरांव सुरक्षित विधानसभा में 58.28 फीसदी वोट पड़े हैं. वहीं, सोरांव विधानसभा में 57.56 और करछना विधानसभा में 57 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

इसके अलावा प्रतापपुर विधानसभा में 56.02, फाफामऊ विधानसभा में 56 और मेजा विधानसभा में भी 56 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. जबकि हंड़िया विधानसभा में 52 फीसदी और प्रयागराज पश्चिम विधानसभा में 51.20 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके अलावा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा में 47.05 फीसदी मतदान हुआ. जबकि प्रयागराज शहर उत्तरी विधानसभा में सबसे कम 39.56 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पांचवें चरण के मतदान के दौरान ग्रामीण इलाकों में बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली, लेकिन शहरी इलाके में मतदान केंद्रों पर भीड़ कम ही नजर आयी. हालांकि मतदाताओं में उत्साह बना रहा. वहीं, लोकतंत्र के इस महापर्व में बड़ी तादाद में महिलाओं, बुजुर्गों और युवा वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में संगम नगरी प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों में से 9 सीटें बीजेपी गठबंधन के खाते में आई थीं. जबकि बहुजन समाज पार्टी को दो और सपा को एक सीट मिली थी.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Allahabad news, Uttar Pradesh Assembly Elections, Uttar Pradesh Elections

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button