UP Election 2022 EC imposed 24 hours campaigning ban on BJP MLA Raghvendra Singh due to communal remarks nodark

[ad_1]
सिद्धार्थनगर. यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह (BJP MLA Raghvendra Singh) को चुनाव आयोग (Election Commission) ने बड़ा झटका दिया है. विवादित बयान के लिए चुनाव आयोग ने उनके ऊपर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया है. इस दौरान वह कहीं भी प्रचार नहीं कर सकेंगे.
चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा कैंडिडेट पर यह बैन सोमवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक जारी रहेगा. इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रचार नहीं कर सकेंगे. वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दीपक मीणा ने इस बात की जानकारी दी है. वहीं, बैन लगने के बाद बीजेपी कैंडिडेट ने फेसबुक पर लिखा,’विरोधियों की साजिश से हमें 24 घंटे तक प्रचार करने से निर्वाचन आयोग द्वारा रोका गया है, लेकिन इस साजिश का जवाब आने वाली 3 मार्च को डुमरियागंज की राष्ट्रवादी, हिन्दुत्ववादी जनता जनार्दन जरूर देगी.’
बीजेपी कैंडिडेट का एक वीडियो हुआ था वायरल
डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का पिछले दिनों एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था. उसकी का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है. वीडियो वह कह रहे थे कि जो हिंदू मुझे वोट नहीं देंगे, उनकी रगों में मुस्लिम खून है. वहीं, चुनाव आयोग से नोटिस मिलने के बाद विधायक ने स्वीकार किया था कि उन्होंने कुछ दिन पहले यह टिप्पणी की थी, लेकिन एक उदाहरण के रूप में कहा गया था और उनका किसी को भी धमकी देने का कोई इरादा नहीं था.’
आपके शहर से (सिद्धार्थनगर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Uttar Pradesh Assembly Elections, Uttar Pradesh Elections
Source link

















