Up Election live update PM Narendra Modi said This election is between Rashtravadis and Parivarwadis nodark

[ad_1]
देवरिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यूपी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) के प्रचार के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने यूपी के देवरिया में कहा कि इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच हैं. इस चुनाव में परिवारवादियों के खिलाफ दलित, शोषित, वंचित सब के सब एकजुट हैं. सामान्य वर्ग ने भी उन्हें पटकनी देनी की ठान ली है.
इसके साथ देवरिया में पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में इस बार जिस तरह का चुनाव हो रहा है उसे ये घोर परिवारवादी समझ ही नहीं पा रहे हैं. इन परिवारवादियों ने 5 साल में गरीबों के ऊपर जितना अत्याचार किया है उसे मेरे गरीब भाई, बहन कभी भूल नहीं सकते हैं. आज पांचवें चरण में भी एनडीए को जमकर वोट मिल रहे हैं. हर तरफ एक ही गूंज है. आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही.
सीएम योगी की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवरिया में भाजपा और सीएम योगी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि देवरिया में सीएम योगी और भाजपा ने बहुत काम किया है. याद रखें कि मेडिकल इमरजेंसी में आपको अपने वाहनों को गोरखपुर कैसे ले जाना पड़ता था, क्योंकि तत्कालीन सरकार ने यहां लोगों की चिकित्सा आवश्यकताओं पर कोई ध्यान नहीं दिया था. यही नहीं, ब्रेन फीवर से मासूम बच्चों की मौत हो जाती थी. इसके साथ पीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में नई चीनी मिलें खोली जा रही हैं, चीनी मिलों की आर्थिक हालत सुधारी जा रही है. गन्ना किसानों की आय बढ़े, इसके लिए इथेनॉल ब्लेंडिंग का काम भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है.
Bachchhan Paandey को पसंद आया यूपी पुलिस का अंदाज, बोले-‘ये तो सच है कि कानून आगे, बाकी सब पीछे’
विरोधियों ने लोगों को कोविड वैक्सीन के खिलाफ भड़काया
इसके साथ पीएम ने कहा कि इन लोगों ने गरीबों को कोविड वैक्सीन के खिलाफ भड़काकर आपको खतरे में डालने की कोशिश की. आज इसी वैक्सीन की वजह से तेजी से हालात सुधर रहे हैं. व्यापार, कारोबार शुरू हुआ है. वहीं, स्कूल और कॉलेज खुल रहे हैं. इसके साथ पीएम ने कहा कि हमने अपने हर नागरिक को फ्री वैक्सीन लगाई, क्योंकि हम गरीबों के लिए काम करते हैं.
आपके शहर से (देवरिया)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Pm narendra modi, Uttar Pradesh Assembly Elections, Uttar Pradesh Elections
Source link


















