राष्ट्रीय

Covid19 fourth wave in india iit kanpur health expert prediction big information corona in india update

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) से भारत में आई तीसरी लहर अब लगभग थम चुकी है. कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट भी आ रही है. संक्रमण की रफ्तार थमी है लेकिन अब कोविड की चौथी लहर (Corona Fourth Wave) को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. इस बीच आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के वैज्ञानिकों ने कोविड की चौथी लहर (Covid19 Fourth Wave in India) को लेकर बड़ी जानकारी दी है. कहा जा रहा है कि कोरोना की अगली लहर देश में 22 जून के आस-पास आ सकती है जो कि 24 अक्टूबर तक चलेगी.

बता दें कि इससे पहले आईआईटी के वैज्ञानिकों ने कोविड से संबंधित जो भी संभावनाएं व्यक्त की थीं वह करीब करीब सही थीं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोविड की चौथी लहर तीसरी लहर के मुकाबले कुछ ज्यादा दिन तक रह सकती है. हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि चौथी लहर का संक्रमण कोरोना के वेरिएंट पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें- भारतीयों छात्रों के लिए US सरकार का बड़ा फैसला, इस साल कई वीजा के लिए व्यक्तिगत इंटरव्यू से छूट

देश में पॉजिटिविटी रेट पहुंचा 1 फीसदी

गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर फीकी पड़ती जा रही है. संक्रमण के मामलों में हर दिन गिरावट आ रही है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 10 हजार मामले सामने आए हैं जबकि अब पॉजिटिव दर सिर्फ 1 प्रतिशत रह गई है. शोधकर्ता अब इस बात पर रिसर्च कर रहे हैं कि कोविड की अगल लहर कब तक भारत में आ सकती है. MedRxiv में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक कोविड की चौथी लहर 22 जून तक भारत में आ सकती है जबकि यह 24 अक्टूबर तक चलेगी.

इससे पहले आईआईटी कानपुर ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी संभावना व्यक्त की थी की तीसरी लहर फरवरी की शुरुआत में आएगी और इसके बाद केसेस में गिरावट देखने को मिलेगी. वैज्ञानिकों का अंदाजा काफी हद तक सही निकला. चौथी लहर को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोना की चौथी लहर का पीक अगस्त में आ सकता है. 15 अगस्त से 31 अगस्त तक संक्रमण के मामलों में तेजी रहेगी.

Tags: Corona, Corona vaccination, Covid19 in India

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button