AIRA NEWS NETWORK – मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के तत्वाधान में आज कोटद्वार मोटाढांग तल्ला देवरामपुर मैं आज श्रीमती कलावती देवी धर्मपत्नी श्री वीरेंद्र सिंह रावत जी के निवास स्थान पर बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आने वाले 2022 के चुनाव में मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के संयोजक पूर्व सैनिक श्रीमान सुनील बहूखंडी जी को अपना आशीर्वाद देने का संकल्प लिया, वहीं आम जनता ने कहा जिस तरीके से लोग हर बार आते हैं वोट मांगते हैं परंतु जब हमें आवश्यकता होती है तो नेतागण गायब हो जाते हैं ना ही हमारे क्षेत्र का विकास हो पाता है अगर किसी समस्या के लिए नेताजी के पास जाया जाए तो नेताजी मिलते भी नहीं है।
ऐसे नेता की हमें कोई आवश्यकता नहीं है हमें वह व्यक्ति चाहिए जो हमारे बीच में हो और जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ हो इसके लिए मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार लगातार हम लोगों के बीच में बने रहते हैं चाहे छोटे से छोटी समस्या हो उसका समाधान कराना हर तरीके से हमारे को सहयोग प्राप्त होता है मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार की टीम का अब जिस तरीके से जिस कोटद्वार विधानसभा के अंदर अन्य राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक अपना विकास करने के लिए जा सकते हैं और अपना विकास कर रहे हैं उससे आम जनता आक्रोशित और नाराज दिखाई देती है कोटद्वार की ,लेकिन अब जबसे मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार की टीम के द्वारा जनसंपर्क हो रहा है और जिस प्रकार से मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार को लोगों का आशीर्वाद मिल है।
उससे यही लगता है कि आने वाले समय में निर्दलीय उम्मीदवार कोटद्वार विधानसभा से पूर्व सैनिक सुनील बहुखंडी जी ही भावी विधायक होंगे आमजन का सहयोग जिस तरीके से मिल रहा है इसी वजह से उन्हें भावी विधायक के रूप में देखा जा रहा है आम जनता खास करके मातृशक्ति सबसे अधिक मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार से जोड़ रही है लगातार देखा जा रहा है मातृशक्ति लगातार ज्यादा से ज्यादा संख्या में मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार से जुड़ चुकी है और पूर्व सैनिक बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं घर घर जाकर अपनी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं और निर्दलीय प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटा रहे हैं यहां देखा जाए तो बैनर पोस्टर सारा खर्चा पूर्व सैनिक का आम जनता उठा रही है।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















