मुजफ्फरनगर – पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बुढ़ाना थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव व उनकी टीम ने एक अवैध असला बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बुढ़ाना थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा तत्परता एवं तल्लीनता के साथ लगे रहते हैं तथा क्षेत्र में अपराधियों पर पैनी नजर बनाकर रखते हैं इसी का परिणाम है कि आज भी ऐसे शातिर अवैध शस्त्र बनाने वाले पुलिस की नजर से नहीं बच पाए और थानाप्रभारी जितेंद्र कुमार यादव व उनकी टीम के एस आई सचिन त्यागी के हाथों धर दबोचे गए।
बुढाना पुलिस की चुनाव से पहले यह भी एक बड़ी सफलता ही कहीं जाएगी। बुढ़ाना थाना प्रभारी जितेंद्र यादव व एस आई सचिन त्यागी ने तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ कर असलहा तस्कर फरमान को भी गिरफ्तार करते हुए, मौके से नो तमंचे 315 बोर, दो मस्कट,13 अधबने तमंचे और भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किये हैं। इस सराहनीय गुड वर्क पर उच्च अधिकारियों ने थाना बुढ़ाना पुलिस टीम की हौसला अफजाई कर पीठ भी थपथपाई है
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















