ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

टीम मोदी सपोर्टर संघ पहुंची घर-घर तक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – भाजपा को समर्पित टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक मोर्चा प्रकोष्ठ के गुलजार अहमद प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने प्रेस वार्ता कर बताया कि टीम मोदी सपोर्ट संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय करण सिंह जी के निर्देशन पर भाजपा को मजबूत बनाने के लिए टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुझे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है वहीं गुलजार अहमद ने कहा साथियों समय आ गया है 2022 का चुनाव सर पर है अब हमें एकजुटता का परिचय देना होगा और प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करना होगा सबका साथ सबका विकास सबको साथ लेकर चलना वही क्षेत्रीय सोशल मीडिया सम्मेलन सह संयोजक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पारस जैन ने कहा वक्त आ गया है अब हमें हर हर मोदी घर घर मोदी सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ना है गांव गांव गली गली भाजपा सरकार की नीतियों को और योजनाओं को आमजन को बतानी है और जागरूक करना है उन्हें यह योजना सरकार ने चलाई है।

आम जनता के लिए ताकि आम जनता ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ ले सके वहीं उन्होंने आज बताया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को प्रति यूनिट 3 किलो के हूं 2 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा और उन्होंने बताया कोविड-19 की महामारी की वजह से माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश की 80 करोड़ जरूरतमंद जनता को मुफ्त राशन देने का ऐलान किया था जो आज भी जारी है ऐसी ही बहुत सारी योजनाएं धरातल पर चल रही हैं जिसके बारे में हम लोगों को आम जनता को जागरूक करना है।

वहीं उन्होंने कहा 2022 का चुनाव हमें हर हाल में जीतना है और दोबारा माननीय योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करना है ताकि प्रदेश का ज्यादा से ज्यादा विकास हो सके आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके इसके लिए प्रदेश में भाजपा सरकार का होना बहुत आवश्यक है इसीलिए सभी साथी कल से ही टीम बनाकर अलग-अलग वार्डो में अलग-अलग गांव में जाकर के योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे और भाजपा क्यों जरूरी है इसके बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button