AIRA NEWS NETWORK – मैनपुरी के चुनाव की बात करेंगे तो मैनपुरी में आज यहां की 4 सीटों पर चुनाव के नतीजे घोषित हुए जिसमें समाजवादी पार्टी को सदर सीट भी इस चुनाव में गवानी पड़ी, इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयवीर सिंह ने जीत हासिल की इन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पिछले 10 सालों से विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव को 7000 से अधिक मतो से हराया
वहीं भोगांव विधानसभा की सीट पर बीजेपी ने दोबारा से जीत हांसिल की है यहां पर भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आलोक शाक्य को 3873 वोटों से हराया है वही मैनपुरी की करहल और किशनी विधानसभा समाजवादी पार्टी के खेमे में चली गई
अंतिम रिजल्ट की बात करें तो मैनपुरी की दो विधानसभा की सीटों पर समाजवादियों ने कब्जा किया है वहीं दो पर बीजेपी ने बात करें बीजेपी के सदर विधानसभा सीट से जीते हुए प्रत्याशी जयवीर सिंह की तो वो अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त पहले से ही थे उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझ पर भरोसा किया वही उन्होंने ये भी कहा कि मैनपुरी की जनता ने 100% परिणाम दिया है 5 साल बाद हम चारों विधानसभाओं की सीटों को जीतेंगे






