झालू मे दोबारा जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई
झालू – नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में दुबारा भाजपा की सरकार व सदर विधायक के जीतने पर एक दूसरे का मिठाई खिलाकर, अबीर गुलाल से रंग होली खेलते हुए डीजे पर डांस किया।
कस्बा झालू में भाजपा केम्प कार्यालय व पुरानी घास मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदित्यनाथ योगी के दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर एक दूसरे को मिठाई बाट कर गुलाल से रंग की होली खेलते हुए डीजे पर डांस किया। भारतीय जनता पार्टी समर्थक मंच प्रदेश मंत्री विमल कुमार शर्मा भाजपा कार्याकर्ता पंकज अग्रवाल ने कहा कि जनता का विश्वास माननीय योगी पर है। भाजपा कार्यकर्ता लोकेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता ने प्रचंड बहुमत से भाजपा को जीतकर सुशान की सरकार बनाई है।
योगी जी की सरकार में सब का साथ सब का विश्वास पर कार्य करती है। इस अवसर पर अमित अग्रवाल, गौरव, शिवम अग्रवाल, शुभम, सौरभ गुप्ता, अनूप अग्रवाल, प्रज्ज्वल, राजकुमार, रितिक, राजू, राजीव, अनमोल, हिमांशु, संजय वर्मा, मधुर, प्रांजल आदि कार्याकर्ता मौजद रहे






