स्योहारा: आने वाली बरसात के पानी की निकासी के लिए व इस्लाम नगर में भरने वाले पानी की समस्या के निदान के लिए नगरपालिका द्वारा आज इओ एपी पाण्डे के दिशा निर्देश में जेसीबी की सहायता से स्टेशन मार्ग पर स्थित तमाम दुकानों व मकानों के सामने अतिक्रमण व नालों के पटरों को हटाया गया।
जिसके बारे में इओ एपी पाण्डे ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बरसात से पहले नगर के नालों की तली झाड़ सफाई कराई जाती है साथ ही मोहल्ला इस्लाम नगर में पानी भरने की भी शिकायत बनी रहती है जिसके निस्तारण के लिए स्टेशन मार्ग पर ये अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है।इसके अलावा ईओ एपी पाण्डे ने दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर नगर में अतिक्रमण बर्दाश्त नही की जाएगा।
इस मौके पर कुछ दुकानदारों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद ये नालों की तोड़ फोड़ हमारे कारोबार को ठप्प कर देगी। इस मौके पर ईओ एपी पाण्डे,ओमप्रकाश सिंह ,गुड्डू आदि भी मौजूद रहे।साथ ही पुलिस व शांति व्यवस्था भी दुरुस्त रही।


















