कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज: जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में अशोक का पेड़ रोपित कर संकल्प लिया कि वे अपने कार्यकाल में इस वृक्ष को संरक्षित करेंगे एवं आने वाले अधिकारी को भी इसके संरक्षण हेतु हस्तांतरित करेंगे।

उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में बनी पंचवटी एवं नवगृह वाटिका में विगत वर्ष कराये गए पौधारोपण का भी जायजा लिया जहां सभी वृक्ष अच्छी स्थिति में पाए गए। उन्होंने पंचवटी एवं नवगृह वाटिका एवं कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त घास को हटाने के साथ ही आगामी समय में वृहद वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश जिला वनाधिकारी को दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है, एवं जलवायु प्रदूषण से मात्र वृक्ष ही मुक्ति दिलाएंगे। आज विकास के दौर में जहां वृक्षों का दोहन हो रहा है, इस स्थिति को सुधारने हेतु हमारी भूमिका उत्तम होनी चाहिए एवं अपनी ही नही एवं आने वाली पीढ़ी को भी नयें वृक्ष लगाने हेतु प्रेरिक करा जा चाहिए। उन्हें पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व को समझाने हेतु अभिभावकों सहित अध्यापक भी अपना योगदान दें, जिससे हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके।


इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री गजेंद्र कुमार एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुश्री गरिमा सिंह द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया एवं उसे संरक्षित करने हेतु कहा। मौके पर जिला वनाधिकारी, नाज़िर सदर सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित थे।

“पर्यावरण दिवस पर सभी अधिकारी अपने अपने कार्यालयों पर वृक्ष लगाएं व संरक्षित करें। जलवायु प्रदूषण से मुक्ति दिलाएंगे वृक्ष। नये रोपित वृक्षों के साथ ही पुराने वृक्षों का संरक्षण भी अति आवश्यक”

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र
Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button