टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष यूनुस चौधरी नियुक्त

नजीबाबाद – कोटद्वार रोड टैक्सी चालको ने करीब दो माह पूर्व यूनुस चौधरी को टैक्सी यूनियन का अध्यक्ष नियुक्त किया था, वही नियुक्ति के दौरान युनुस चौधरी ने बड़े़ – बड़े दावे कर ईमानदारी की कसमे खा कर अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का वचन लिया था, परंतु अब टैक्सी चालकों का कहना है, कि युनुस चौधरी के वादे और दावे खोखले साबित हुए! सभी टैक्सी चालको का कहना है,कि हमने अपने अध्यक्ष भरोसा किया था, परंतु अध्यक्ष ने हमारे भरोसे को तार – तार कर दिया! और टैक्सी मालिक एवं ड्राइवरों से अवैध वसूली करना शुरू कर दिया! ड्राइवरों एवं चालकों उनकी यह हरकतें देख उनको काफी समझाने एवं अवैध वसूली बंद कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन युनुस चौधरी ने अवैध वसूली के साथ-साथ गाली गलोच से बात करना अपना पेशा बना लिया था! इतना नहीं अध्यक्ष ने एक टैक्सी ड्राइवर लईक के साथ हाथापाई की कोशिश भी की!
लईक अहमद ने इस बात की शिकायत थाना नजीबाबाद में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की! सारे मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी एकता का परिचय देते हुए टैक्सी चालकों ने अध्यक्ष यूनुस चौधरी को यूनियन के अध्यक्ष पद से हटाकर, इंतजार एडवोकेट को अपना यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया! सभी टैक्सी चालक इंतजार एडवोकेट की देखरेख में कार्य करेंगे एवं यूनियन को मजबूती से लेकर चलेंगे! वहीं यूनियन में मुंशी के पद पर काम कर रहे, अलीशेर ने टैक्सी चालकों, मालिकों की गाड़ी के नंबरों, मोबाइल नम्बरों एवं उनके साइन किये हुए यूनियन से संबंधित सभी दस्तावेज इंतजार एडवोकेट को सौंपी! नवनिर्मितइंतजार एडवोकेट का टैक्सी मालिकों एवं टैक्सी चालक ने फूल माला पहना कर स्वागत किया!
इस अवसर अध्यक्ष इंतजार एड0 ने सभी टैक्सी चालको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई अवैध वसूली एवं सेक्सी चालकों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं होगा! सभी चालक मेरे परिवार के समान भाई हैं! इंशाल्लाह मेरी और से किसी को शिकायत का मोका नही मिलेगा! इस मौके पर धर्मेंद्र यादव एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बार संघ नजीबाबाद नौशाद कुरेशी, लईक अहमद, इरशाद ड्राइवर, यूनुस ड्राइवर, एवं राशिद कुरैशी आदि मौजूद रहे!
सरफराज अहमद की रिपोर्ट


















