उत्तरप्रदेश

सारथी फाउंडेशन समिति की तरफ से लगातार चल रही कंबल रजाई वितरण मुहिम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कमला आर्य जी की सूचना पर सारथी परिवार के सदस्य खुटानी भीमताल पहुंचे और यहां पर रह रहे नैपाल मूल के निवासियों को ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल वितरित किए।


वितरण के उपरांत श्रीमती कमला आर्य जी ने कहा कि मुझे समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मालूम चला की सारथी फाउंडेशन समिति गरीबों में कंबल वितरण का कार्य कर रही है। इसी कारण मैंने संस्था से संपर्क किया और मैं संस्था का धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने मेरी सूचना पर तुरंत आकर गरीब परिवारों को ठंड से राहत प्रदान की मैं सारथी परिवार के हर एक सदस्य का आभार व्यक्त कर भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपकी झोली को सदा भरे रहें,जिससे कि आप गरीबों एवं निराश्रितों की मदत के लिए तत्परता से कार्य करते रहे।


सारथी परिवार के नवीन पन्त जी ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि निराश्रितों एवं असाहयो की हर सम्भव मदत के लिए संस्था के सभी सम्मानित सदस्य संकल्परत कार्य कर रहे हैं
जिसके लिए सभी जनों का धन्यवाद कर आभार ब्यक्त किया।
सारथी परिवार के ज्ञानेन्द्र जोशी जी एवं दीप्ती चूफाल जी ने उपस्थित सभी नेपाली मूल के लोगों को आस्वस्त किया की सारथी फाउंडेशन परिवार सदा आपके साथ हैं


आज के कार्यक्रम में लाभार्थी के रूप में नैपाल मूल के प्रकाश थापा,विनोद थापा,तिलक थापा,विशाल साही,सरला साही,बबिता साही आदि लोग उपस्थित रहे

नवीन पंत, जी ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अगर वह सक्षम है तो मदद करनी चाहिए सारथी फाउंडेशन का प्रत्येक सदस्य हर वक्त मदद को तैयार रहता है हमारा मकसद हमेशा यही रहा है कि हम लोगों की मदद करें इसीलिए कहीं से भी कोई कॉल या सूचना प्राप्त होती है हमारा लक्ष्य होता है जल्दी से जल्दी उसकी सहायता उस तक पहुंचे
आज के कार्यक्रम में नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,दीप्ति चुफाल आदि उपस्थित रहे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button