
AIRA NEWS NETWORK – चमोली महोदया द्धारा नशे के अवैध प्रचलन पर लगातार सख्ती बरती हुई है, बढते नशे के प्रचलन को लेकर वह संवेदनशील हैं, इसी क्रम में महोदया द्धारा जनपद चमोली को नशामुक्त बनाए जाने के तहत लगातार जागरुकता अभियान तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसमें चमोली पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही है
जनपद में नशे की धरपकड हेतु पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह को निर्देशित किया गया है इसी क्रम में एस0ओ0जी0 पुलिस टीम के द्वारा हास्पिटल तिराहा देवाल रोड के पास मुखबिर की सूचना एवं चैकिंग के दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाये गये जिसे एस0ओ0जी टीम के द्वारा रोक कर नाम पता पूछने पर दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम यशपाल सिंह नेगी पुत्र स्व0 किशन सिंह नेगी निवासी- सुनला,थराली जनपद चमोली व खीमानन्द जोशी पुत्र मायाराम जोशी निवासी- सुनला,थराली जनपद चमोली बताया संदिग्ध पाए जाने पर दोनो व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो कब्जे से क्रमश 706 ग्राम व 807 ग्राम कुल 01 किलो 513 ग्राम चरस बरामद की गयी। जिसकी अनुमानित कीमत रु0 2,42000/-आंकी गई।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम की सराहना करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक चमोली महोदया द्धारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 2,500 रु0/- नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बरामद माल:- 01 किलो 513 ग्राम चरस
मुकदमा अपराध संख्या:- 11 /22
धारा:- 8/20 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1- यशपाल सिंह नेगी पुत्र स्व0 किशन सिंह नेगी उम्र-36 वर्ष निवासी- सुनला,थराली जनपद चमोली
2- खीमानन्द जोशी पुत्र मायाराम जोशी उम्र-42 वर्ष निवासी- सुनला,थराली जनपद चमोली
वही आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रेया चौबे ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा नशा वह नासूर है जो बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेल देता है और देश का भविष्य भी अंधकार में चले जाएगा बच्चे ही देश का भविष्य है कल को देश इन्होंने ही संभालना है कोई अधिकारी के पद पर बैठेगा कोई नेता भी बनेगा कोई अभिनेता बनेगा तो नशा इन सबके लिए घातक है घर के सदस्यों को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए कई दफे देखा गया है नशे की गिरफ्त में आने के बाद कई बच्चे मौत के आगोश में समा गए हैं और बाद में परिवार जन सर पकड़ कर रोते हैं इसलिए बाद में रोने से अच्छा है के पहले ही बच्चों का ध्यान रखा जाए अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें अच्छी शिक्षा दें
अगर आप कहीं भी नशे का कारोबार होता देखें या आपके पास कोई जानकारी हो या आपको किसी अपराधी के बारे में पता हो के यहां पर अपराधी रह रहा है तो उसकी सूचना अब सीधे मुझे दें आपका नाम और पहचान पूर्ण कहां गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में अपने शहर को नशा मुक्त बनाने में चमोली पुलिस का सहयोग करें चमोली पुलिस आपकी मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















