
नगीना – महाशिवरात्रि के पर्व के नजदीक आते ही प्राचीन सिद्ध पीठ मुक्तेश्वर नाथ मंदिर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर जलाभिषेक करने वाले असंख्य भक्तों के स्वागत व जलाभिषेक के लिए मंदिर कमेटी व सामाजिक संस्था में अपनी ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है तथा अन्य संस्थाओं द्वारा तरह-तरह के भंडारों को प्रारंभ शिव भक्तों की सेवा में किया गया है। वही मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है तथा शिव भक्तों की जल चढ़ाने की सुविधा को देखते हुए बर्फानी सेवा समिति नगीना ने दूर तक बैरिकेडिंग लगाने का काम जारी है।
नगर के मध्य व नगर का दिल कहे जाने वाले मोहल्ला गंज बाजार स्थित जो बड़ा मंदिर के नाम से जाना जाता है मंदिर मुक्तेश्वर नाथ मंदिर नगर क्षेत्र व दूरदराज तथा आसपास के जिलों में शिव भक्तों की आस्था का विश्वास का केंद्र माना जाता है। यहां अधिकांश लोग मन्नतें पूरी होने पर कांवर लाकर चढ़ाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो शिवभक्त बड़ा मंदिर पर मन्नतें मांगने के बाद कांवर चढ़ाने को बोलता है उसकी मन्नते अवश्य पूरी होती हैं यहां कुछ भक्तों ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर शिव पिंडी पर चांदी का कवर तक चढ़ा दिया है।
माना जाता है कि मंदिर मुक्तेश्वर नाथ शिवलिंग किसी व्यक्ति के घर में खुदाई के समय जमीन से प्रकट हुए थे। इस लिए इन्हें स्वयंभू भी कहा जाता है किन्ही कारणों से उस परिवार ने उस स्थान को मंदिर के लिए नहीं छोड़ा बाद में यहां पर कुछ नागा साधुओ ने आकर इस पर कब्जा किया और मंदिर बनवाया यह नागा साधु उसके बाद वहीं पर आकर बस गए। जिनकी समाधिया आज भी हिंदू इंटर कॉलेज के द्वितीय मैदान व रामलीला बाग आदि में खंडहर के रूप में विराजमान हैं।
तब से इस मंदिर की समय अनुसार मान्यता बढ़ती गई और एक समय ऐसा आया कि यहां पर एक लाख से भी अधिक कांवड़ियों ने गंगा जल चढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन उस समय मंदिर पर कोई खास व्यवस्था ना होने के कारण कांवरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मंदिर में अव्यवस्था को देखते हुए बर्फानी सेवा समिति के सदस्यों ने महाशिवरात्रि की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर जल चढ़वाना शुरू कर दिया।
बर्फानी सेवा समिति का गठन 1985 में हुआ और तब से सभी सदस्य आमोद शुक्ला पूर्व अध्यक्ष, शरद गर्ग पूर्व मंत्री, नीरज अग्रवाल, शलभ गर्ग, बिट्टू मल्होत्रा, सलिल अग्रवाल, मुकेश उर्फ आले, मनीष विश्नोई, नवीन महेश्वरी, राजेश अग्रवाल,विकास कर्णवाल, कुलदीप गोयल, मुकेश त्यागी, आलोक चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता जल चढ़ाने में सहयोग करते रहे। पिछले दो तीन वर्षों से बर्फानी सेवा समिति के कुछ नए सदस्यों ने जल चढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। जिसमें बर्फानी सेवा समिति का नया गठन किया गया है जिसमें शीतांशु अग्रवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा गया है।
उधर प्रशासन ने भी सुरक्षा की व्यवस्था शुरू कर दी है थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दौहरे ने कहा है कि वह प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी शिवभक्त को उनके क्षेत्र में परेशानी ना हो वह चारों ओर व्यवस्थाओं पर दृष्टि रखे हुए हैं वहीं एसडीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला भी कांवड़ यात्रा मार्ग के साथ साथ नगर का भी दौरा करने में लगे हुए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, सफाई अधिकारी धीरज राय वर्मा, बडे बाबू मदन पल सिंह सहित पालिका के सभी सफाई व लाईट कर्मचारी नगर को साफ सुथरा लाइटों से जगमग रखने में 24 घण्टे अपने काम मे जुटे हुए है। जिससे कँवर्तियो को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट






