ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

मुस्लिम फंड का संचालक पुलिस की पकड़ से बाहर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नगीना – डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अल फैजान मुस्लिम फंड का संचालक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसे पुलिस की लापरवाही कहें या कुछ और। जबकि सेकड़ो पीड़ित अपने पैसे को लेकर अब टकटकी निगाहों से पुलिस प्रशासन की ओर है जिससे उनको पैसा दिलाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

10 जनवरी 2022 को मोहल्ला शाहजहिर निवासी मोहम्मद फैजान, फैजान मुस्लिम फंड व अल फैजान मुस्लिम बेनिफिट निधि लिमिटेड का संचालक अपनी तीन-चार ब्रांच व नगीना की मेन ब्रांच में ताला लगाकर अपना मकान व अन्य सामान बेचकर हजारों खाताधारकों की जमा करोड़ों रुपए की नगदी व सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया था। मुस्लिम फंड के संचालक व अन्य स्टाफ के गायब होने पर मुस्लिम फंड में लगे तालों का खाता धारको को 11 जनवरी 2022 की सुबह पता चला था।

सैकड़ों खाताधारकों ने नगीना थाने की पुलिस को संचालक, सदस्य एवं कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट की तहरीर दी थी। पुलिस ने खाताधारकों की तहरीर पर संचालक व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। पुलिस ने खाताधारकों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए गुस्सा शांत करने के लिए अपनी कार्यवाही करते हुए मुस्लिम फंड व संचालक के आवास को खंगाल कर सील करके खाताधारकों के गुस्से को शांत कर दिया था।

लेकिन डेढ़ माह से हजारों खाताधारकों की नजर पुलिस पर टिकी है पुलिस हमारे मेहनत की कमाई के पैसों को इन धोखे बाजो को पकड़कर वापस लाएगी। लेकिन पुलिस विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में फंसने के कारण पुलिस ने भी मुस्लिम फंड के करोड़ों रुपए के प्रकरण को ठंडे बस्ते में डालकर भूल गई। जिससे खाताधारकों ने बताते हुए कहा कि जो मुस्लिम फंड में काम करने वाले कर्मचारी व सदस्य खुलेआम बेखौफ होकर नगीना में घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ कर पुछ ताश कर असली मुलजिम तक पहुंचने की कोशिश करे जो अभी कुछ नही करती दिख रही है।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button