पुलिस उपाधीक्षक यातायात/ ऑपरेशन ने यातायात कर्मियों के साथ की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

AIRA NEWS NETWORK – यातायात नियमों का पालन करें खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रखने में देश का सहयोग करें आपकी जिंदगी अनमोल है उसी तरह दूसरों की जिंदगी भी अनमोल है यातायात नियमों का अवश्य ही पालन करें
आज सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक यातायात/ऑपरेशन द्वारा नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु पुलिस लाईन अल्मोड़ा में यातायात में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों की गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें यातायात में नियुक्त अधि0/कर्म0 द्वारा बताई गई समस्याओं का भी समाधान किया गया। यातायात संबंधित दिशा निर्देशों के साथ ही बॉडी वार्न कैमरा का उपयोग कैसे किया जाएगा, ड्यूटी के समय उसका इस्तेमाल कैसे करना है उसकी भी जानकारी दी गई। यातायात व्यवस्था ड्यूटी के समय जनता के साथ सरल सुगम व्यवहार बनाए रखने हेतु सबको दिशा निर्देश दिए गए।
वहीं उन्होंने आम जनमानस को जागरूक भी करने को कहा ताकि यातायात नियमों की जानकारी उन्हें हो और वह उसका पालन करें खुद भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें ड्यूटी के दौरान समस्त अधि0/कर्म0 अपनी ड्यूटी प्वाइंटों में समय पर पहुंचने, आमजनमानस से मृदु व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी में यातायात निरीक्षक श्री गणेश हरड़िया, इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत, उ0नि0 श्वेता नेगी, का0 विनोद कुँवर सहित अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट






