कानपुर-उत्तरप्रदेशखबरों की खबर
स्कूल खुलने से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान
कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में स्कूल भी बंद कर दिए गए थे , बच्चों को आनलाइन के जरिए शिक्षा दी जा रही थी। लेकिन अब धीरे धीरे कोविड नियमों के साथ स्कूलों को खोलने की इजाजत सरकार के द्वारा दी जा रही है, वहीं बच्चों का भी मानना है की आनलाइन से उनती अच्छी पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब स्कूल खुलने के बाद बच्चों का कहना है कि अब अच्छे से शिक्षा के साथ साथ हम अपने दोस्तों से भी मिल सकेंगे।
वहीं अभिवावकों का भी मानना है कि काफी दिनों के बाद स्कूल खुलने से बच्चों को अच्छे से शिक्षा मिल सकेगी, अभी तक आनलाइन शिक्षा की वजह से बच्चे दिनभर मोबाइल पर लगें रहते थे जिससे बच्चों के मस्तिष्क पर काफी असर पड़ता था।


















