ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

नारी शक्ति संगठन की बहनों ने मिलकर मनाया हरियाली तीज का त्यौहार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – नारी शक्ति संगठन की बहनों ने मिलकर रेलवे फाटक के पास महाराणा प्रताप बस्ती में वहां की बहनों और बच्चों के साथ हरियाली तीज का त्यौहार मनाया। सर्वप्रथम वहां की बहनों और बच्चों को घेवर का वितरण किया उसके बाद सभी ने सावन के गीत गाकर झूला झूल कर धूमधाम से तीज का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल ने कहा कि सावन माह में ही हरियाली तीज के दिन माता पार्वती ने कई हजार साल की तपस्या के बाद शिव जी को पति के रूप में प्राप्त किया था।तभी से सभी सुहागिन बहने इस दिन बायना निकालकर अपने बड़ों के पैर छूकर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद प्राप्त करती है वही पूनम गोयल ने कहा कि हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है।

आपको घर से बाहर निकलते वक्त मास्क अवश्य लगाएं 2 गज की दूरी है बहुत जरूरी इसका विशेष ध्यान रखें समय-समय पर हाथ धोते रहें आपकी थोड़ी सी लापरवाही तीसरी लहर को दावत दे सकती है तो अपनी जिम्मेदारी समझे और सरकार की गाइड लाइन का पालन करें तथा दूसरों को भी कराएं।

वही महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा अगर आपके साथ किसी प्रकार की घरेलू हिंसा होती है तो आप अपने निकटतम थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराएं उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी अपनी पुलिस आप की मित्र पुलिस आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर, इस अवसर पर महामंत्री शारदा चौधरी, संध्या गुप्ता उपाध्यक्ष मानदेवी शर्मा , मीना त्यागी, मधु, उषा भटनागर मंत्री पूनम भटनागर,मंजू चौधरी,रूपा,रेखा पाल,ममता,सुमन,आदि बहनें उपस्थित रही।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button