AIRA NEWS NETWORK- वजीरगंज कस्बा में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान जिसमें लोगों को हेलमेट तथा मास्क लगाकर वाहन चलाने का सख्त निर्देश दिया गया वजीरगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक ने आज अपनी टीम के साथ वजीरगंज कोतवाली के सामने बिना हेलमेट वह मास्क के बाइक चला रहे लोगों की बाइकों को रुकवा कर उनके बाइक की सघन तलाशी ली साथ ही अनियमिता बरते जाने पर कई बाइकों का ई चालान भी किया गया तथा कई अन्य वाहनों से 18000 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया साथी उन्होंने बाइक सवारों को सख्त हिदायत दी कि हमेशा वह हेलमेट लगाकर ही वाहन को चलाया करें अन्यथा पुलिस आपके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















