Sensex reached 60k mark from 50k in 8 months can it touch the level of 1 lakh mark achs

[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Markets) हर दिन नई ऊचाइयां छू रहे हैं. दलाल स्ट्रीट की धारणा (Dalal Street Sentiments) लगातार मजबूत बनी हुई है. पूंजी में हर तरह से सकारात्मक माहौल बना हुआ है. बाजार ने शुक्रवार को अपना सर्वोच्च स्तर (All-time High) छुआ और निवेशकों को तगड़ा मुनाफा (Maximum Return) दिया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयर वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) ने सिर्फ 8 महीने के भीतर 50,000 से 60,000 अंक का आंकड़ा पार कर लिया है.
निवेशक बढ़ती महंगाई को लेकर रहें सतर्क
सेंसेक्स जनवरी 2021 में करीब 50,000 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसने 24 सितंबर 2021 को 60 हजार का स्तर पार किया. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड (ICICI Securities Ltd) के चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर पीयूष गर्ग ने कहा कि पूंजी बाजार ने कोरोना वायरस महामारी के असर को नजरअंदाज करते हुए पिछली कुछ तिमाहियों में शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान बाजार में विदेशी निवेशकों (FPI) ने भी जमकर निवेश किया है. घरेलू और विदेशी निवेशकों ने जमकर कमाई भी की है. हालांकि, निवेशकों को बढ़ती मुद्रास्फीति (Rising Inflation) और सिस्टम से पूंजी हटाने को लेकर सावधान रहना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Gold Prices: सोना 2 महीने में 1359 रुपये हुआ सस्ता, जानें अभी निवेश करें तो 2020 में कितना मिल सकता है मुनाफा
बॉन्ड यील्ड बढ़ने पर गिर सकता है बाजार
गर्ग ने कहा कि महंगाई के बढ़ने का जोखिम और वैश्विक केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीतियों (Monetary Policy) से बॉन्ड यील्ड (Bond Yields) में बढ़ोतरी हुई तो पूंजी बाजार में तेजी से गिरावट आ सकती है. उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में मौजूदा स्तर से 10-15 फीसदी की बड़ी गिरावट (Correction) दर्ज की जा सकती है. ऐसे में लोगों को बहुत संभलकर निवेश करना चाहिए. पूंजी बाजार में ये उछाल उस समय दर्ज किया जा रहा है, जब कोविड-19 संक्रमण बहुत हद तक काबू में है. वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है. इससे अर्थव्यवस्था सामान्य स्तर की ओर लौट रही है. इन सभी वजहों से बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है.
ये भी पढ़ें – नई मोबाइल SIM लेने के नियम बदले! सरकार ने किए कई बड़े बदलाव, जानें अब किन ग्राहकों को नहीं मिलेगी सिम
कब तक बनी रह सकती है मौजूदा तेजी?
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा तेजी साल 2003-07 के बीच 2-3 साल के लिए बाजार में बने रहे उछाल जैसी है. ऐसे में माना जा सकता है कि मौजूदा तेजी 2 से 3 साल तक बनी रह सकती है. ट्रेडस्मार्ट के चेयरमैन विजय सिंघानिया ने कहा कि पूंजी बाजार के मामले में भारत सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहा है. अब जैसे-जैसे देश के आर्थिक हालात में सुधार होगा, वैसे-वैसे बाजार में और तेजी दर्ज की जा सकती है. उन्होंने कहा कि सेंसेक्स आने वाले समय में 1,00,000 अंक का रिकॉर्ड हाई भी छू सकता है. इससे निवेशकों को तगड़ी कमाई करने का मौका भी मिलेगा. फिर भी निवेशकों को सरकार बॉन्ड्स के यील्ड पर लगातार नजर बनाए रखनी चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: BSE Sensex, Earn money from home, Investment and return, Nifty, Sensex, Share market, Stock Markets
Source link


















