AIRA NEWS NETWORK – नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा के सैकडो ग्रामीण अपने हाथो मे माला लेकर सपा से भावी उम्मीदवार रफीक ठेकेदार का इस्तकबाल करने को मौजूद रहे। रफीक ठेकेदार अपने समर्थको के साथ जन-जन का ये नारा है साइकिल निशान हमारा है, का नारे लगाते हुऐ अलीपुरा पहुचे!गाॅव वालो ने जोशीले अंदाज मे पुष्प वर्षा करते हुऐ माला पहना कर इस्तकबाल किया। रफीक अंसारी गाँव की गलियो मे घूमते हुऐ बुज़ुर्गों व नौजवानो से मिलते हुऐ गाँव के बीच मस्जिद के सामने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया!
जिसकी सदारत हाजी अनवार अहमद व निजामत सपा के नौजवान सिपाही डा. सईदउररहमान ने की! गाँव के सभी लोगो ने एक ही आवाज उठाई कि इस बार क्षेत्र की जनता नजीबाबाद सीट से बदलाव चाहती है!सपा यहाँ नये चेहरे पर चुनाव लडे!क्षेत्र के गाँव गाँव मे चेहरे बदलने की आवाज उठ रही है। रफीक अंसारी ने अलीपुरा मे सपा पार्टी का बडा व शानदार प्रोग्राम कराने पर गाँव वालो का शुक्रिया अदा किया! रफीक अंसारी ने गाँव वालो क़ी बात का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान सर्वे कराकर जमीन से जुड़े व जनता के काम आने वाले व जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी !
रफीक अंसारी ने कहा कि सभी लोग अपनी अपनी वोटर आई डी सही कराये व जिन लोगो का वोट नही बना है वह अपना वोट जरुर बनवाये! इस सभा मे मौजूद हाजी नफीस राईन, इज़हार हसन , कदीर ठेकेदार , हाफिज़ सरजुद्दीन राईन , हाजी मौ. हनीफ़ राईन , पूर्व प्रधान समी राईन , सूफी अहसान राईन , आसिफ़ अंसारी , गफ्फार अंसारी , सदरूद्दीन अंसारी , ड़ा. शकील अंसारी , हाफिज़ जाहिद कुम्हार , शहजाद कुम्हार , शाहिद कुम्हार , शकील कुम्हार , हाशिम कुम्हार , इदरीस मंसूरी , अल्ताफ़ राईन ,सुनील कुमार , राहुल सिंह , मिंटू सिंह ,एड. इश्तियाक आदि बहुत बड़ी संख्या मे गाँव के अंसारी ,राईन, कुम्हार, हरिजन बिरादरी के लोग मौजूद रहे!


















