बिज़नेस

Fixed Deposit 5 benefits with good return FD interest rate income tax exemption insurance bank news achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. बचत और निवेश के दूसरे विकल्पों के बाद भी ज्‍यादातर लोग बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank Fixed Deposit) को बहुत ज्‍यादा पसंद करते हैं. अच्‍छी ब्याज दरों (Good Return) के अलावा कई फायदे इसे लोगों के बीच बचत के लिए सबसे पसंदीदा विकल्‍प बनाते हैं. एफडी पर इंश्योरेंस और इनकम टैक्स छूट (Income Tax Exemption) तक का लाभ मिलता है. कुछ बैंक तो एफडी अकाउंटहोल्डर्स को हेल्थकेयर बेनिफिट्स (Healthcare Benefits) भी ऑफर कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप केवल एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर को ही देखकर निवेश का फैसला ले रहे हैं तो यह काफी नहीं है. बैंक डिपॉजिटर्स को एफडी अकाउंट खुलवाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए.

कम उम्र में ही खोल सकते हैं एफडी अकाउंट
मौजूदा समय में निवेश के लिए विकल्पों की कमी नहीं है. इसके बाद भी सबसे बड़ी चुनौती है कि निवेश के लिए कौन सा विकल्प सही है. फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के लिए कोई नया टूल नहीं है, लेकिन बाजार में उठापटक को देखें तो एफडी एक स्मार्ट च्वॉइस है. फिक्स्ड डिपॉजिट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बहुत कम अमाउंट और कम उम्र में एफडी अकाउंट (FD Account) खोला जा सकता है. इस पर सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न भी मिलता है. आइए जानते हैं कि बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट इंवेस्टमेंट पर कौन-से फायदे मिलते हैं?

ये भी पढ़ें – नई मोबाइल SIM लेने के नियम बदले! सरकार ने किए कई बड़े बदलाव, जानें अब किन ग्राहकों को नहीं मिलेगी सिम

बचत की आदत और निश्चित रिटर्न
फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट में निवेश कम उम्र से ही बचत करने की आदत डालता है. इसमें सुरक्षित व निश्चित रिटर्न मिलता है. इसमें किसी अन्य एसेट्स की तरह उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलता है.

घर बैठे एफडी अकाउंट खोलने की सुविधा
अब फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट घर बैठे ही खोला जा सकता है. इंटरनेट बैंकिंग व मोबाइल बैंकिंग के जरिये एफडी अकाउंट खोलने की सुविधा मिलती है. इस प्रकार अब यह लंबी चौड़ी प्रक्रिया नहीं रही है. कुछ मिनटों में एफडी अकाउंट खोला जा सकता है.

एफडी पर इंश्योरेंस/हेल्थकेयर बेनिफिट्स
एफडी को सबसे पारंपरिक और भरोसेमंद बचत विकल्प माना जाता है. आज के समय में इसे पसंदीदा विकल्‍प बनाने के लिए बैंक फ्री लाइफ इंश्योरेंस तक की सुविधा देते हैं. कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट पर 50 लाख रुपये तक के एफडी अमाउंट के बराबर मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है. वहीं, हेल्थकेयर बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- Gold Prices: सोना 2 महीने में 1359 रुपये हुआ सस्‍ता, जानें अभी निवेश करें तो 2020 में कितना मिल सकता है मुनाफा

इनकम टैक्स छूट का भी मिलेगा फायदा
बैंक टैक्स सेविंग एफडी भी ऑफर करते हैं. इस पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है.

बैंक एफडी पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा
कुछ बैंक एफडी पर ओवरड्राफ्रट सुविधा भी मुहैया कराते हैं. इससे किसी इमरजेंसी की स्थिति में एफडी तोड़े बिना ही फंड प्राप्त किया जा सकता है.

Tags: Bank news, Earn money, Fixed deposits, Income tax exemption, Insurance scheme, Investment and return

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button