नगीना – नवीन मंडी समिति परिषद के परिसर में अज्ञात व्यक्तिगत का शव सडा गला अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया है। नगीना कोतवाली देहात मार्ग स्थित नवीन मंडी समिति परिषद के मेन गेट से कुछ दूरी में प्रखंड शौचालय के पास झाड़ियों में सोमवार के रात्रि 8 बजे मंडी समिति के गार्ड ने एक व्यक्ति के शव को देख कर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे जहां पर बहुत भयंकर दुर्गंध यह सड़ी गली अवस्था में शव पडा मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में कर शिनाख्त कराने का अथक प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी बाद में पुलिस ने अज्ञात शव के रूप में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक नशेड़ी लगता है अधिक नशे होने के कारण 15 से 20 दिन पहले इसकी मौत हो गई होगी।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















