AIRA NEWS NETWORK – जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव गिलाडा में ईख के खेत में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आपको बता दे कि गांव गिलाडा निवासी वेदप्रकाश का सड़क किनारे ईख का खेत है।बताया जाता है कि आज करीब सुबह 9 बजे वेदप्रकाश खेत पर काम करने के लिए गया था।जब वह खेत पर पहुँचा तो उसके खेत मे एक युवक की लाश पड़ी हुई थी।उसने गांव में अन्य लोगों को जानकरी दी।लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर एसएसआई अनुज तोमर मौके पर पंहुचे और मौका मोआएना किया।
उसके गले पर हल्के निशान बताए जा रहे है।उसकी जीभ भी बाहर थी।जेब की तलाशी लेने पर आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अनिल पुत्र भासराम निवासी गांव उमरी बहापुर थाना किरतपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।परिजनों के अनुसार अनिल रविवार को घर से निकला था तब ही से वापस नही लौटा था।एसएसआई अनुज तोमर ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है,पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


















