गोंडा: इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मद नगर मनोहरपुर में सागौन के बगीचे में मद नगर मनोहरपुर के रहने वाले जीवन लाल गौतम उम्र लगभग 25 वर्ष जिसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकता देख तुरंत इसकी सूचना इकौना पुलिस को दिया सूचना मिलते ही इकौना चौकी प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने जीवन लाल गौतम के इस दृश्य को देखते उन्होंने आशंका जताई कि कहीं जीवन लाल का मर्डर करके उसके शव को बगीचे में लाकर पेड़ से फांसी पर लटका दिया लेकिन देखना यह होगा कि क्या जीवन लाल ने खुदकुशी की है या कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो सकता है लेकिन इस पर देखना यह होगा कि इकौना पुलिस इस सनसनी हत्या का खुलासा कितने दिन में कर पाती है।


















